Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

कुल्लू कान्वेंट स्कूल ढालपुर में स्कूल प्रबधंन समीति(एसएमसी) की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से एसएमसी की कार्यकारिणी का गठन किया गया।

इस दौरान बैठक में शामिल सभी एसएमसी सदस्यों व स्कूल के पूर्व एसएमसी अध्यक्ष संदीप शर्मा का स्कूल के एमडी सुरेश कुमार ने स्वागत किया। इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष के रूप में चंदन प्रेमी, जबकि निशा वर्मा व प्रेम शर्मा को सलाहकार नियुक्त किया गया।

बैठक में कुल्लू कान्वेंट स्कूल के एमडी सुरेश कुमार ने एसएमसी के बारे में सभी को जानकारी दी और सभी मेंबरों से स्कूल के छात्र-छात्राओं व स्कूल मैनेजमेंट में किस तरह से कार्य किया जाए, इस बारे में चर्चा की।

उन्होंने कहा कि एसएमसी सरकार द्वारा चलाई गई एक ऐसी योजना है, जिसमें सभी साथ मिलकर स्कूल व बच्चों की पढ़ाई और उनके सर्वांगीण विकास को लेकर मंथन करते हैं और योजनावद्ध तरीके से उसके लिए कार्य करते हैं। जिसमें स्कूल प्रबंधन समीति के अध्यक्ष से लेकर पूरी कार्यकारिणी का अहम रोल रहता है।

कुल्लू कान्वेंट स्कूल के एमडी सुरेश कुमार ने नए चुने गए एसएमसी प्रधान चंदन प्रेमी को बुके देकर उनको बधाई दी।

निशा वर्मा, प्रेम शर्मा सलाहकरों को भी अपने स्कूल के सभी अध्यापकों व अध्यापिकाओं की ओर से बधाई दी।

इस दौरान स्कूल में बच्चों की दातों की जांच के लिए फ्री चैकअप कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने स्कूल के बच्चों के दांतों की जांच की। इस कैंप में दांत के डॉक्टर डॉ. नरेश राणा और विशेषज्ञ डॉक्टर परीश्रुत नडड़ा मौजूद रहे।

इस मौके पर स्कूल के एमडी सुरेश कुमार, अध्यापिका ऐश्वर्या, रितु, वाइस प्रिंसिपल मृदुस्मिता बोरा, सुलक्ष्णा, सलोनी, संजना, शिवानी सिंपू शर्मा, नमिता ठाकुर, प्रमिला ठाकुर, सविता, अनीता चंदेल, प्रिया, रेनू, मनीषा व अध्यापक विमल, मनीष, संजय काइट, प्रेम शर्मा, पूर्व अध्यक्ष संदीप शर्मा, निशा वर्मा, सुचेता, अजय, विनेश, सीताराम, जिया, अंकुश, हुक्मी, सतपाल, लीना, नीरज, रचना, लीना, हीरालाल, अनीता, जगदीश, पूजा शर्मा, संगत राम उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!