Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर/कश्मीर ठाकुर

सूचना एंव जन सम्पर्क विभाग द्वारा जिला के चारों विधान सभा क्षेत्रों में चलाये गये विशेष प्रचार अभियान के तहत बीते दिन अमरज्योति सांस्कृतिक कलामंच घुमारवीं के कलाकारों ने विधान सभा क्षेत्र झण्डुता की ग्राम पंचायत झबोला तथा दसलेहड़ा में सरकार की योजनाओं,नशा निवारण तथा कोरोना के बचाब बारे लोगों को गीत संगीत एवं नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जानकारी प्रदान की।

इसी प्रकार महासंगम थियेटर सांस्कृतिक ग्रुप बामटा के कलाकारों ने सदर विधान सभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोठीपुरा तथा राजपुरा में कौशल विकास भत्ता, बेरोजगारी भत्ता, प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन बेटी जन्म उपहार योजना की विस्तृत जानकारी लोगों को प्रदान की तथा नटराज सांस्कृतिक कला मंच घुमारवीं के सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने नुक्कड नाटकों, गीत संगीत व लोक गाथाओं के माध्यम से विधान सभा क्षेत्र घुमारवीं कीे ग्राम पंचायत छत तथा संडयार में लोगों को सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।

जन चेतना कलामंच झंडुता के कलाकारों द्वारा श्री नयना देवी जी चुनाव क्षेत्र के अंतर्गत ग्रांम पंचायत घवांडल तथा मंडयाली की पंचायत के लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा लोगों के कल्याण हेतु कई प्रकार की योजनाएं आरम्भ की हैं जिनका लोगोां को लाभ उठाकर अपनी आर्थिकी को मजबूत करना चाहिए और पंचायत के चुने हुए प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया कि इन योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करें।

जनचेतना कलाकारों ने बेटी जन्म उपहार योजना का जिक्र करते हुए बताया कि इस योजना के तहत दो बेटियों तक के जन्म पर 51000 रू0 प्रति बेटी की राशि एफ.डी.आर. के रूप में प्रदान करने का प्रावधान प्रदेश सरकार द्वारा किया गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!