कुल्लू टुडे
भुंतर
जिला कुल्लू के जिया में बीते दिन एक कार द्वारा एक साइकल को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। जबकि
कार में सवार 5 लोग घायल हो गए।
कुल्लू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना भुंतर के अंतर्गत जिया में महिंद्रा एजेंसी के समीप बीते दिन हुई सड़क दुर्घटना में एक साइकिल सवार की मृत्यु हो गई, जबकि कार में सवार पांच व्यक्ति घायल हो गए।
शिकायतकर्ता के बयान के अनुसार बीती शाम करीब 4:45 बजे जब वह अपने चार अन्य दोस्तों के साथ डिजायर कार में लाहौल-स्पीति से औट की ओर जा रहा था व कार को चालक अजय कुमार चला रहा था।
जिया में महिंद्रा एजेंसी के समीप कार चालक अजय कुमार ने आगे चल रहे साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिसके बाद कार एक ट्रक के पिछले हिस्से से भी टकरा गई थी।
इस दुर्घटना में कार चालक अजय कुमार (27 वर्ष) सहित कार में सवार हरषित (24 वर्ष), अमन (24 वर्ष), श्रुति (24 वर्ष) और सचिन (22 वर्ष) घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए हरिहर अस्पताल, हाथीथान ले जाया गया ।
वहीं, साइकिल सवार सावणू राम (62 वर्ष), निवासी जिया, जिला कुल्लू को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेगूबेहड़ ले जाया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेगूबेहड़ में डाक्टर द्वारा सावणू राम उपरोक्त को क्षेत्रिय अस्पताल, कुल्लू रैफर किया गया। क्षेत्रिय अस्पताल, कुल्लू में सावणू राम को डाक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया ।
इस संदर्भ में पुलिस थाना भुंतर में कार चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 एवं 125(a) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
