Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

थाना घुमारवीं के मामले में बैकवर्ड लिंक की जांच के तहत बिलासपुर पुलिस ने गुरदेव सिंह (34) पुत्र बलकार सिंह निवासी गांव गडली तहसील एवं जिला अमृतसर पंजाब को गिरफ्तार किया है।

उल्लेखनीय है कि 3 अगस्त 2026 को बिलासपुर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बलोह के पास एक बस की चेकिंग के दौरान स्नेहलता उर्फ स्नेहा निवासी अमृतसर पंजाब के कब्जे से लगभग 58 ग्राम हेरोइन चिट्टा बरामद किया था।

स्नेहलता की गिरफ्तारी के बाद उसके बयानों, डिजिटल साक्ष्यों एवं मनी ट्रेल के विश्लेषण के आधार पर बैकवर्ड लिंक स्थापित करते हुए नशीले पदार्थ के मुख्य सप्लायर गुरदेव सिंह की पहचान की गई।

जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में फॉरवर्ड लिंक की जांच के दौरान दीपक कुमार निवासी कटौला जिला मंडी को भी गिरफ्तार किया गया था।

बिलासपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने तथा सप्लाई चेन में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए जांच जारी है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!