कुल्लू टुडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
बिलासपुर पुलिस ने गरा फोरलेन सड़क पर एचपी टोल एंट्री बैरियर के नजदीक एक स्कूटी की जांच के दौरान लगभग 5.86 ग्राम हेरोइन चिट्टा बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
इस मामले में नशे की सप्लाई के स्रोत तथा आगे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंक की जांच की जा रही है।
आरोपियों की पहचान करण (18) पुत्र रामपाल निवासी गांव निहारखान बासला डाकघर ब्रम्हपुखर तहसील सदर जिला बिलासपुर और शुभम (24) पुत्र सोहन लाल निवासी गांव ज्योरा करोट डाकघर डोभा तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
