Spread the love

कुल्लू टुडे

मणिकर्ण

कुल्लू पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है।

इसी कड़ी में जिला डिटेक्शन सेल, कुल्लू की टीम ने चीलमोड़ के पास एक 21 वर्षीय युवक को 531 ग्राम चरा के साथ गिरफ्तार किया है।

कुल्लू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27.9.2026 को जिला डिटेक्शन सेल, कुल्लू की टीम द्वारा चीलमोड़ के समीप नाकाबंदी के दौरान एक 21 वर्षीय युवक, निवासी जयपुर, राजस्थान, की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 531 ग्राम चरस बरामद की गई।

इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना मणिकर्ण में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!