Spread the love

कुल्लू टुडे

पत्लीकूहल

कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला डिटेक्शन सेल, कुल्लू की टीम द्वारा 2 युवकों को 3.81 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया है।

कुल्लू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24.9.2026 को जिला डिटेक्शन सेल, कुल्लू की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर 15 मील पुल के समीप कार्रवाई करते हुए दो युवकों, जिनमें एक 33 वर्षीय निवासी कंटराई, जिला कुल्लू तथा दूसरा 34 वर्षीय निवासी बेन्ची, डाकघर रायसन, जिला कुल्लू है, के कब्जे से 3.81 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

इस संबंध में दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना पतलीकुहल में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 एवं 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!