Spread the love

कुल्लू टुडे

शिमला

अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन भूपेन्द्र गुप्ता ने निगम द्वारा आयोजित 29वें आंतर-सीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट के आरंभ पर भाग लेने वाली सभी टीमों को अपनी शुभकामनाएं दीं है।

एसजेवीएन, भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत ‘पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड’ (पीएससीबी) के तत्वावधान में 29वें आंतर-सीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है। पंकज पोरवाल (आईटीएस), मुख्य सतर्कता अधिकारी, एसजेवीएन ने गुरुवार को शिमला में इस टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।

समारोह को संबोधित करते हुए पंकज पोरवाल ने कहा कि एसजेवीएन को जीवंत खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए इस टूर्नामेंट की मेजबानी करने में गर्व महसूस हो रहा है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन प्रतिभागियों को अपने कौशल को निखारने, अपनी विश्लेषणात्मक क्षमताओं को तीव्र करने और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, आपसी भाईचारे तथा खेल भावना के मूल्यों को बनाए रखने का अवसर प्रदान करेगा।


अपने स्वागत भाषण में सीमा कुमार, विभागाध्यक्ष(मा.सं.) ने भाग लेने वाली टीमों का हार्दिक स्वागत किया।

उन्होंने इस बात पर बल दिया कि यह टूर्नामेंट विभिन्न संगठनों के मध्य संबंधों को सुदृढ़ करने, आपसी सम्मान को बढ़ावा देने और निष्पक्ष खेल-भावना को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विद्युत मंत्रालय, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण और सीपीएसयू, अर्थात बीबीएमबी, डीवीसी, ग्रिड इंडिया, नीपको, एनएचपीसी, पीएफसी, पीजीसीआईएल, आरईसी, टीएचडीसी तथा एसजेवीएन के पुरुष और महिलाओं की 12 टीमें, एकल और टीम इवेंट्स के रूप में भाग ले रही हैं।

समापन समारोह 26 अक्टूबर, 2026 को आयोजित किया जाएगा। संपूर्ण टूर्नामेंट के दौरान इंडियन कैरम फेडरेशन के नियमों का अनुपालन किया जाएगा।

केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा गठित पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड एक खेल निकाय है और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना और प्रतिस्पर्धात्मक उपलब्धियों का उत्सव मनाने के उद्देश्य इसे भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय का संरक्षण प्राप्त है।

इस अवसर पर, एसजेवीएन केबी.आर. सेठी, कार्यकारी निदेशक (वित्त), दीपक सिन्हा, विभागाध्यक्ष(सीएफएमडी), सीमा कुमार, विभागाध्यक्ष(मा.सं.), हितेश कपूर, मुख्य महाप्रबंधक उत्तराखंड राज्य कैरम एसोसिएशन के मुख्य रेफरी अनिल कुमार गुप्ता; हिमाचल प्रदेश राज्य कैरम एसोसिएशन के उप-मुख्य रेफरी एवं महासचिव विनोद कुमार, तथा इन एसोसिएशनों के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम भी उपस्थित रही।

Leave a Reply

error: Content is protected !!