कुल्लू टुडे
बंजार
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसते हुए जिला डिटेक्शन सेल, बंजार की टीम द्वारा 2 युवकों को 10.39 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।
कुल्लू पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22.9.2026 को जिला डिटेक्शन सेल, बंजार की टीम द्वारा धामण पुल के समीप नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी को चैकिंग हेतु रोका गया।
चैकिंग के दौरान गाड़ी में सवार दो युवकों, जिनमें एक 33 वर्षीय निवासी बालीचौकी, जिला मंडी तथा दूसरा 19 वर्षीय निवासी शिहल, डाकघर व तहसील सैंज, जिला कुल्लू है, के कब्जे से 10.39 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।
इस संबंध में दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना सैंज में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 एवं 29 के तहत मामला दर्ज किया है।
