कुल्लू टुडे
कुल्लू
जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी में चिलामोड़ के पास एसटीएफ कुल्लू की टीम ने आज गुजरात के 2 युवकों को 764 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
एसटीएफ सीआर मंडी शिव चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ कुल्लू की टीम ने आज चिलमोड में नाका लगाया था।
नाकाबंदी के दौरान मणिकर्ण से भुंतर की तरफ से 2 लोग आ रहे थे।
पुलिस टीम को देखकर वे भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने दोनों को पकड़ लिया। उनके बैग की तलाशी लेने पर, नीचे दिए गए आरोपियों के पास से (पिठ्ठू बैग में) 764 ग्राम चरस बरामद हुई।
उन्होंने बताया कि चरस के साथ गिरफ्तार दोनों युवकों के खिलाफ मणिकर्ण पुलिस थाना में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अम्ल में लाई जा रही है।
आरोपियों की पहचान रविसिंह जडेजा, पुत्र वनराजसिंह, निवासी रतनसिंह नो दरबार, गाँव व पोस्ट ऑफिस लिंबोदरा, तहसील मनसा, जिला गांधीनगर, उम्र 32 वर्ष व योगी जगदीशभाई नाई, पुत्र जगदीशभाई नाई, निवासी मारुतिनगर (अशोक वाटिका के पास), महावीरनगर, हिम्मतनगर, पोस्ट ऑफिस हिम्मतनगर, जिला साबरकांठा, गुजरात-383001, उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है।
