कुल्लू टुडे
भुंतर
सहायक अभियन्ता, विद्युत उपमंडल, भुंतर ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 के.वी. भुंतर फीड़र के अंतर्गत 11 के०वी०एच०टी० लाइन के लिए नए एक्सएलपीई केबल बिछाने से सम्बंधित कार्य के कारण इस फीड़र के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्र तेगु बेहड़, जमोट, एचपीएमसी, शुरड, पंडित बेहड़, छरेड़ा, बिषटबेहड़, गदौरी, आईटीआई शमशी, छोयल, अप्पर मौहल, वेटनरी हॉस्पिटल और आस-पास के इलाकों में 30 सितम्बर 2026 सुबह 10 बजे से साय 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
