Spread the love

कुल्लू टुडे

शिमला

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खलग में विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि आज के बच्चों के सामने नशा और मोबाइल दो बड़ी चुनौतियां बन गए हैं। नशे के कारण बच्चे अपना जीवन समाप्त करने की राह पर पहुंच रहे हैं, वहीं मोबाईल के कारण बच्चों में विकर्षण, मानसिक रोग आदि बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि एक बात विशेष रूप से ध्यान रखिए यदि आपको अपने आसपास नशे या किसी गलत गतिविधि से जुड़ी कोई बात दिखाई देती है, तो उसे अपने तक सीमित मत रखिए। अपने प्राचार्य, शिक्षक या कक्षा अध्यापक से इस विषय पर खुलकर चर्चा कीजिए।

यदि आपको लगता है कि आपके आसपास का वातावरण ठीक नहीं है या कोई व्यक्ति बच्चों को गलत दिशा में ले जाने का प्रयास कर रहा है, तो इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाए। पुलिस प्रशासन आपकी सुरक्षा और सहायता के लिए हमेशा तत्पर है।

इसलिए किसी भी ऐसी समस्या को लेकर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सही समय पर सही जानकारी देना ही समस्या के समाधान की दिशा में पहला कदम है।

उन्होंने कहा कि सभी बच्चें ये संकल्प लें कि हमें नशा करना ही नहीं है और न ही ऐसी जगह पर जाना है जहां पर नशे से जुड़े लोग या फिर दोस्त हो। अगर आप स्वंय दृढ़ संकल्पित होंगे तो कोई भी चुनौती आपको तोड़ नहीं सकती।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!