कुल्लू टुडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
बिलासपुर पुलिस की विशेष जांच टीम द्वारा पुलिस थाना स्वारघाट के तहत गरा फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान किरतपुर की तरफ से मंडी भराड़ी की ओर आ रही स्कूटी को जांच के लिए रोका गया। स्कूटी पर सवार दो युवकों के कब्जे से करीब 16 ग्राम हैरोइन चिट्टा बरामद किया गया।
इस संबंध में दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना स्वारघाट में मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वेदांश बैहल (30) पुत्र हरविलास बैहल निवासी चैहटा बाजार मंडी, तहसील सदर जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश) तथा शुभम (29) पुत्र नरेश कुमार, निवासी दरभयाना मोहल्ला, लोअर समखेतर, तहसील सदर, जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है।
