कुल्लू टुडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के पुलिस थाना घुमारवीं में दर्ज चोरी के मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार रात के समय मे आंगनबाड़ी केन्द्र जरलू (रोहिण) के दो दरवाजे तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया। इसके अतिरिक्त नैन गुजरां प्राथमिक विद्यालय के रसोईघर का ताला तोड़कर एक गैस सिलेंडर व एक गैस रेगुलेटर तथा खिला रा डोहरा प्राथमिक विद्यालय के रसोईघर से दो गैस सिलेंडर चोरी किए गए थे।
मामले की जांच के दौरान पुलिस थाना घुमारवीं की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए तीन गैस सिलेंडर व एक गैस रेगुलेटर बरामद किए गए हैं।
साथ ही वारदात में प्रयोग की गई कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान लखवीर सिंह उर्फ लक्की पुत्र देवराज निवासी गांव बागठेड़ू डाकघर भगेड़, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर और जितेन्द्र सिंह उर्फ शिशु पुत्र सरवन सिंह निवासी गांव घुमाणी डाकघर कंदरौर तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
