कुल्लू टुडे
मनाली
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की मनाली विधानसभा क्षेत्र के थर आने वाले उत्कृष्ट जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) की प्राचार्या डॉ शेफाली ने बताया कि महाविद्यालय में वर्ष 2026-27 राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) में संकाय बी.ए., बी. कॉम., बी. एस. सी. व बी. वॉक. प्रथम सेमेस्टर के लिए दाखिला प्रथम जून से आरम्भ है।
इच्छुक विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण करवाना होगा और अपने फॉर्म ऑनलाइन व ऑफ़लाइन जमा करने होंगे उसके पश्चात ही वो महाविद्यालय में प्रवेश हेतु पंजीकृत होंगे।
www.jlngcharipurmanali.ac.in वेबसाइट में जा कर विद्यार्थी ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है।ऑनलाइन फॉर्म भरने की तिथि 1 जून – से 19 जून 2026 तक रहेगी।
पंजीकरण के पश्चात प्रवेश से पूर्व परामर्श व दस्तावेज सत्यापन के लिए विद्यार्थी 12 जून से 19 जून तक महाविद्यालय आ सकते है
प्रथम मेरिट सूची 20 जून सायं 5 बजे तक ऑनलाइन/ सूचना पट्ट पर लग जाएगी। चयनित उम्मीदवारों के फीस जमा करवाने की तिथि 21जून से 23 जून तक रहेगी।
