Spread the love

कुल्लू टुडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में चल रहे पंचायती राज चुनावों के दौरान लोकतंत्र के इस महापर्व में एक प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई।

नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत जुखाला में करीब 70 वर्षीय अनिल भारद्वाज, निवासी गांव नलवाड़, ने मतदान के प्रति अपनी मजबूत आस्था का परिचय दिया।

अनिल भारद्वाज पुत्र गीता राम निवासी गांव नलवाड़ डाकघर जुखाला, जिला बिलासपुर इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं।

बावजूद इसके वे ऑक्सीजन सिलेंडर और जरूरी उपकरणों के साथ सीधे पोलिंग स्टेशन पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे।

उनकी इस जिजीविषा और लोकतंत्र के प्रति आस्था को देख वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो उठे।

पोलिंग स्टेशन जुखाला में निरीक्षण पर पहुंची ऑब्जर्वर ने अनिल भारद्वाज की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में भी मतदान करना लोकतंत्र के प्रति सच्ची निष्ठा को दर्शाता है।

विशेष बात यह भी है कि अनिल भारद्वाज के दादा स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं, जिससे उनके परिवार में देश सेवा और लोकतांत्रिक मूल्यों की गहरी परंपरा रही है।

अनिल भारद्वाज ने यह साबित कर दिया कि वोट का अधिकार केवल अधिकार ही नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी भी है जिसे हर हाल में निभाना चाहिए।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!