कुल्लू टुडे
कुल्लू
वीरवार को जिला जिला की लग घाटी के पीज सड़क मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक ही गांव की तीन महिलाओं की मौत हुई है। जबकि एक ही गांव के मां बेटे सहित 7 महिलाएं व अन्य गांव का चालक घायल हुए हैं।
मृतक महिलाओं की पहचान 37 मैना देवी पत्नी देवी सिंह, 40 वर्षीय कलावती पत्नी सुरेंद्र, 35 वर्षीय काली देवी पत्नी बुद्धि सिंह सभी निवासी गांव बेधार बढ़ई तहसील व जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।
जबकि घायलों में भी सभी महिलाएं एक ही गांव बेधार की निवासी हैं। घायलों की पहचान 39 वर्षीय माला देवी पत्नी जय सिंह, 26 वर्षीय अंजू पुत्री रूम सिंह, 35 वर्षीय कमला पत्नी हीरा सिंह, 25 वर्षीय तारा ठाकुर पत्नी राजेश ठाकुर व उसका बेटा 6 वर्षीय अयांश ठाकुर, 35 वर्षीय प्रोमिला देवी पत्नी वीर सिंह, 37 वर्षीय चितरु देवी पत्नी ब्रेस्तु राम, 43 वर्षीय सावित्रा पत्नी रूम सिंह तथा 43 वर्षीय जय सिंह पुत्र भरपूर सिंह निवासी गांव सकोर डाकघर बढई तहसील व जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।
जिन्हें कुल्लू अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। इनमें से अयांश ठाकुर तारा ठाकुर माँ-बेटे की गंभीर हालत को मद्देनजर रखते हुए चिकित्सकों ने एम्स बिलासपुर उपचार के लिए रेफर कर दिया है। अन्य का उपचार कुल्लू अस्पताल में चला हुआ है
