कुल्लू टुडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
भाजपा सदर बिलासपुर उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर ने एचआरटीसी प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि निगम द्वारा द्रोबड-कोल हवाणी के लिए खराब बस भेजी जाती है, जो कि आए दिन रास्ते में खड़ी हो जाती है। जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों से गुजरना पड़ता है।
सुभाष ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर से द्रोबड़-कोल हवाणी गांव के लिए निगम की बस की हालत इस कदर दयनीय है कि यह बस हर तीसरे चैथे दिन रास्ते में ही खराब हो जाती है, तथा उस पर हैरानी की बात यह है कि इस खराब बस को बीच सड़क में ही खड़ा कर दिया जाता है। जिससे चैपहिया वाहनों को भी गुजरने में परेशानी होती है।
उन्होंने कहा कि इस इलाके से स्कूल, कालेज जाने वाले बच्चों तथा सरकारी मुलाजिमों के लिए भी सड़क पर बस का खड़े रहना परेशानी का सबब बना रहता है।
यदि बस खराब हो भी जाती है तो उसे धक्का आदि देकर किनारे पर सुरक्षित किया जा सकता है। लेकिन चालक-परिचालक द्वारा बीच सड़क में ही बस को खड़ा कर चले जाना समझ से परे हैं।
उन्होने कहा कि इस समस्या को लेकर परेशानी तब ज्यादा बढ़ जाती है जब कोई बीमार व्यक्ति को अस्पताल लाना हो।
सुभाष ठाकुर ने क्षेत्रिय प्रबंधक एचआरटीसी से मांग की है कि इस मार्ग पर दुरूस्त बसों को भेजा जाए ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा समय पर लोग घर पहंुच सके।
उन्होंने कहा कि मीलों का पैदल सफर करके ही यदि घर पहुंचना हो तो परिवहन सुविधा का क्या लाभ। उन्होंने यह भी कहा है कि यदि रास्ते में बस खराब हो जाती है, और संभव हो तो बस को किनारे पर लगाने का दायित्व चालक परिचालक निभाए। सुभाष ठाकुर ने
उन्होंने कहा कि चूंकि यह समस्या गंभीर है और आए दिन इस प्रकार की परेशानी से ग्रामीणों को गुजरना पड़ता है। लिहाजा इस बात को विधायक सदर विस क्षेत्र त्रिलोक जंवाल के समक्ष भी रखा जाएगा ताकि जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
