कुल्लू टुडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
कसोल (कोलडैम) में बैसाखी मेला समिति एवं कसोल विकास मंच द्वारा आयोजित बैसाखी मेले के उपलक्ष्य पर सतलुज महाआरती का भव्य आयोजन किया गया।
इस अवसर पर एनटीपीसी कोल डैम के एचओपी एसएस राव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर महाआरती का शुभारंभ किया।
मंत्रोच्चारण और पारंपरिक विधि-विधान के साथ सतलुज मां की आरती की गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि एसएस राव ने अपने संबोधन में कहा कि सतलुज नदी हमारी आस्था और संस्कृति का प्रतीक है।
हमें अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को संजोकर रखना चाहिए, ताकि नई पीढ़ी भी अपने मूल्यों और संस्कृति से जुड़ी रहे।
