कुल्लू टुडे
सैंज
कुल्लू पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े अभियान के तहत जिला के सैंज पुलिस थाना की टीम ने एक महिला को कुल 2 किलो 35 ग्राम चरस तथा 56 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है।
एसपी कुल्लू मदनलाल कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना सैंज की टीम ने आज पागल नाला के समीप सैंज-लारजी सड़क पर नाकाबंदी के दौरान एक एचआरटीसी बस को चैकिंग हेतु रोका।
चैकिंग के दौरान एक महिला निवासी बकशाहल के कब्जे से कुल 2 किलो 35 ग्राम चरस तथा 56 ग्राम अफीम बरामद की गई।
इस संदर्भ में पुलिस थाना सैंज में आरोपी महिला के विरुद्ध धारा 18, 20 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस द्वारा आरोपीया से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लाई चेन एवं इससे जुड़े नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। मामले में विस्तृत अनुसंधान जारी है।
