Spread the love

कुल्लू टुडे

पतलीकुहल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ के निवास स्थान कटराईं जाकर उनसे व उनके परिवार के साथ भेंट की और उनके बड़े भाई बुधीश्वर गौड़ के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि बुद्धिश्वर गौड़ का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!