Spread the love

कुल्लू टुडे

बंजार

उच्च शिक्षा विभाग की निदेशक प्रोफेसर सुनीता सिंह ने आज राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार का सामान्य निरीक्षण किया।

महाविद्यालय परिसर में उनके आगमन पर प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. आर. के. सिंह, समस्त प्राध्यापकों एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों, केंद्रीय छात्र संघ (CSCA) के पदाधिकारियों तथा राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के विद्यार्थियों द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. श्रवण कुमार ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत करते हुए निदेशक महोदया का अभिनंदन किया।

तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. आर. के. सिंह ने हिमाचली परंपरा के अनुरूप टोपी एवं शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया।

निरीक्षण के दौरान निदेशक सुनीता सिंह ने महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

उन्होंने राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (RUSA) के अंतर्गत प्राप्त अनुदान से संबंधित विकासात्मक कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

इसके अतिरिक्त उन्होंने महाविद्यालय की डिजिटल लाइब्रेरी, भाषा प्रयोगशाला (Language Lab), सूचना प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (IT Lab) तथा भौतिक विज्ञान एवं प्राणी विज्ञान विभागों का निरीक्षण कर वहाँ उपलब्ध संसाधनों, आधारभूत सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान निदेशक महोदया ने महाविद्यालय के प्राध्यापकों के साथ संवाद किया तथा शैक्षणिक गतिविधियों एवं शिक्षण व्यवस्था से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।

चर्चा के दौरान महाविद्यालय में रिक्त शैक्षणिक पदों तथा संस्थान की आवश्यकताओं से जुड़े विषयों पर भी विचार साझा किए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!