Spread the love

कुल्लू टुडे

केलांग

जिला लाहौल एवं स्पीति पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसी कड़ी में तांदी लाहौल पुलिस की टीम ने तांदी पेट्रोल पंप के समीप नाकाबंदी के दौरान एक वाहन में 17.180 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने वाहन में सवार 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

लाहौल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर तांदी पेट्रोल पंप के समीप डंपिंग साइट के पास नाकाबंदी एवं वाहनों की जांच के दौरान एएसआई हेमंत कुमार ने पुलिस टीम सहित एक गहरे स्लेटी रंग की कार, जिसका पंजीकरण नंबर HP29B9723 है, से 17.180 ग्राम चरस बरामद की।

उक्त वाहन को अश्वनी राठौर (उम्र 39 वर्ष), पुत्र जीवन राठौर, निवासी पसलहार, डाकघर चौंतड़ा, तहसील जोगिंदर नगर, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश, चला रहा था।

वाहन में तीन अन्य व्यक्ति भी सवार थे। जिनकी पहचान रूपेश कुमार (उम्र 32 वर्ष), पुत्र रमेश प्रसाद यादव, निवासी शंकरपुरा, जिला मुंगेर, बिहार, वर्तमान निवासी सुखबाग, चौंतड़ा, जिला मंडी; मुकेश कुमार (उम्र 25 वर्ष), पुत्र दुला राम, निवासी धनेतर, डाकघर चौंतड़ा, तहसील जोगिंदर नगर, जिला मंडी; तथा संदीप कुमार (उम्र 46 वर्ष), पुत्र हरि सिंह, निवासी रिबल भटेहड़, डाकघर चौंतड़ा, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश, के रूप में हुई है।

इस संबंध में पुलिस आरोपियों के खिलाफ थाना केलांग में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा बरामद चरस तथा वाहन को नियमानुसार कब्जे में लेकर जब्त कर लिया गया है। जांच के दौरान मादक पदार्थ के स्रोत तथा मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे के विरुद्ध अभियान में सहयोग करें तथा नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना पुलिस को दें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!