कुल्लू टूडे
मनाली
जिला कुल्लू की मनाली विधनसभा क्षेत्र के तहत आने वाले जवाहरलाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर मनाली में आज रोड सेफ्टी क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें प्रश्नोत्तरी, स्लोगन राइटिंग (नारा लेखन) तथा सड़क सुरक्षा पर व्याख्यान आयोजित किए गए।
इस कार्यक्रम में पूर्व छात्र संगठन के अध्यक्ष बबलू ठाकुर व कार्यकारी परिषद के सदस्य धर्मेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर शेफाली रही। उन्होंने सभी बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का आग्रह किया।
इस कार्यक्रम में जो प्रतियोगिताएं करवाई गई उनमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पहला स्थान साहिल व ओम प्रकाश की टीम को प्राप्त हुआ। जबकि दूसरा स्थान दविंदर और भरत ने प्राप्त किया और तीसरा स्थान भारती, राहीमिन व ईशा ने प्राप्त किया।
स्लोगन राइटिंग (नारा लेखन) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मनीषा तथा कनिका ने प्राप्त किया। जबकि दूसरा स्थान ईशा व प्राची ने प्राप्त किया तथा तीसरा स्थान निकिता ने प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम में प्रोफेसर दिनेश कुमार प्रोफेसर दुनी चंद राणा, पूर्व छात्र संगठन के अध्यक्ष बबलू ठाकुर व सदस्य धर्मेंद्र कुमार ने सड़क सुरक्षा विषय पर व्याख्यान दिए। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई।
इस कार्यक्रम में लगभग 120 छात्र छात्राओं ने भाग लिया, इस दौरान सभी को सड़क सुरक्षा चिन्ह एवं संकेत वाली पुस्तिका प्रदान की गई।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु डॉक्टर शेफाली ने रोड सेफ्टी क्लब महाविद्यालय हरिपुर मनाली को बधाई दी।
इस कार्यक्रम में रोड सेफ्टी क्लब के कन्वीनर प्रोफेसर सनी ठाकुर सदस्य प्रोफेसर लालचंद, प्रोफेसर अभिषेक आनंद, प्रोफेसर शिवम शांडिल्य, प्रोफेसर दुनी चंद राणा, प्रोफेसर दिनेश कुमार, प्राचार्य डॉक्टर शेफाली व पूर्व छात्र संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।
