कुल्लू टूडे
भुंतर, सुशांत शर्मा
आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भुंतर (खोखन) में किया जा रहा है। 27 दिसंबर से शुरु हो कर 3 जनवरी 2026 को समापन किया जाएगा ।
आठ दिवसीय कार्यक्रम के दौरान योग, ध्यान, गहन ज्ञान और श्वास तकनीक सुदर्शन क्रिया को सिखाया जा रहा।
वहीं प्रशिक्षक बलदेव ठाकुर ने बताया कि शिविर में हिमाचल के विभिन्न जगहों से 40 प्रशिक्षु भाग ले रहे। युवाओं को ध्यान योग, ध्यान के साथ-साथ सुदर्शन क्रिया करवाई जा रही। जीवन में योग, ध्यान के माध्यम से अध्यात्म के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए नेतृत्व क्षमता को मजबूत करें।
उन्होंने कहा कि इस युवा नेतृत्व कार्यक्रम में युवाओं को अपने अंदर आत्मविश्वास नेतृत्व करने की क्षमता का विकास पाया और लोगों के समक्ष बात करने की कला कैसे हम समाज और देश के लिए उपयोगी बन सकते हैं दूसरों के सामने अपनी बात रख सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अपनी क्षमताओं को पहचानते हुए कैसे हम अपने आप को आगे बढ़ा सकते हैं और हर विपरीत परिस्थिति का बड़ी सहजता और मुस्कुराते हुए सामना करना सिखाया जा रहा है।
