Spread the love

कुल्लू टूडे

भुंतर

उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने कहा कि देर शाम भुंतर के समीप ब्यास नदी में राफ्टिंग के दौरान राफ्ट में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं रेस्क्यू टीम मौके पर तुरंत पहुँच गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में राफ्टिंग संचालन में नियमों की अनदेखी सामने आई है।

उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित राफ्टिंग ऑपरेटर के खिलाफ वाटर स्पोर्ट्स नियमों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस संबंध में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वाले ऑपरेटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!