Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

जिलाधीश एवं जिला दंडाधिकारी कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने आदेश जारी करते हुए पलचान से रोहतांग मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को 2 जनवरी 2026 तक बढ़ाने की अनुमति प्रदान की है।

यह निर्णय संबंधित विभागों के साथ सड़क की स्थिति की समीक्षा तथा एसडीएम मनाली की संस्तुति के आधार पर लिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार रोहतांग की ओर 4×4 के साथ-साथ 4×2 वाहनों की आवाजाही की अनुमति पूर्णतः मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगी।

गुलाबा से रोहतांग की ओर वाहनों की आवाजाही सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही होगी। वहीं, सभी वाहनों को मढ़ी चेक पोस्ट से दोपहर 2 बजे से पहले मनाली की ओर लौटना अनिवार्य होगा।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पूर्व में जारी आदेशों की अन्य सभी शर्तें एवं नियम यथावत लागू रहेंगे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!