Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

कुल्लू बस स्टैंड स्थित सेंट्रल मॉल में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में एडीएम कुल्लू अश्विनी कुमार और एसी टू डीसी जयवंती ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

यह रक्तदान शिविर रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर कीमती जिंदगियां बचाना है।

शिविर में लगभग 70 युवाओं द्वारा रक्तदान का लक्ष्य रखा गया था। खबर लिखे जाने तक करीब 30 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर लिया था।

इस अवसर पर एडीएम कुल्लू अश्विनी कुमार ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्तदान से न केवल जरूरतमंद मरीजों की जान बचती है, बल्कि समाज में मानवीय संवेदनाओं को भी मजबूती मिलती है। उन्होंने युवाओं से आगे बढ़कर ऐसे शिविरों में भाग लेने का आह्वान किया।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!