कुल्लू टूडे
मनाली
विश्व विख्यात पर्यटन नगरी मनाली घूमने आई पश्चिम बंगाल की एक महिला पर्यटक की मौत होने का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल की मोनिका बाइन 14 दिसंबर को अपने बेटे मोनूजीत बाइन, बहू बिदिशा बाइन और पोते मेथ्यू के साथ मनाली पहुंची थीं। परिवार मनाली के अलेउ क्षेत्र के एक होटल में रुका हुआ था। देर रात को महिला पर्यटक की अचानक तबियत खराब हो गई।
तबीयत खराब होने के बाद मिहला ने दवाई ली और सोने की कोशिश की, लेकिन जब उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो चिंतित परिजन उन्हें तुरंत मनाली के सिविल अस्पताल ले गए।
अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने जांच के बाद बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
मृतक महिला की पहचान मोनिका बाइन पति रंजीत बाइन जिला नदिया तहस7 रानाघाट देवोग्राम पश्चिम बंगाल के तौर पर हुई है।
