Spread the love

कुल्लू टूडे

चंबा

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में 19 से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जिला में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि सुशासन सप्ताह आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का शीघ्र, सरल एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि इस दौरान नागरिकों को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर कार्यक्रम के तहत उपमंडल तथा तहसील स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम की निरंतरता में 23 दिसंबर को जिला स्तर पर सुशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर एक कार्यशाला का आयोजन भी किया जाएगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!