Spread the love

कुल्लू टूडे

केलांग

विधायक लाहौल स्पीति अनुराधा राणा ने बीते दिन लिंडूर गांव का दौरा कर स्थानीय लोगों से जनसंवाद किया।

इस दौरान सड़क धंसने के कारण ग्रामीणों को हो रही आवाजाही की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। लोगों ने वैकल्पिक सड़क निर्माण की मांग उठाई। जिस पर विधायक ने लोक निर्माण विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क जीवनरेखा है और इसमें किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तकनीकी जांच कर जल्द वैकल्पिक मार्ग का प्रस्ताव तैयार किया जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके।

इसके उपरांत विधायक अनुराधा राणा ने जोबरंग क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय जनता से मुलाकात की। यहां नदी में लगातार बढ़ रही सिल्ट के कारण जोबरंग पुल की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई।

इस पर विधायक ने संबंधित विभागों को समय रहते आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय अपनाने के निर्देश दिए। जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की क्षति से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।

तत्पश्चात फूडा, जसरथ, नालडा की जनता से संवाद किया और समस्याओं को जाना और संबंधित विभागो को समाधान के आदेश दिए। विधायक ने कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही प्रशासन की प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान जमीनी स्तर पर सुनिश्चित किया जा रहा है और जनता की सेवा ही उनका मुख्य संकल्प है। जिसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निभाया जा रहा है।

इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष ज्ञालछन ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष वीना देवी, जिला परिषद सदस्य छेजांग डोलमा, बीडीसी चेयरमैन वीपिन, टीएसी सदस्य सुशील, प्रधान छिमे आंगमो, प्रधान कृष्णा, प्रधान शिल्पा, बीडीसी सदस्य प्रोमिला, बीडीसी सदस्य दिनेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!