Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

शहीद नंतराम वैलफेयर मेला व दंगल समिति कोठीपुरा द्वारा मंगलवार को 16 दिसंबर 1971 भारत पाक युद्ध में देश प्रदेश के शहीदों को शहीदों को याद किया गया। इस दौरान पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली भी दी गई।

प्रैस को जारी बयान में समिति के अध्यक्ष वैटरन बालक राम शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम मे चीफ गैस्ट वैटरन वारंट ऑफिसर भंडारी राम ठाकुर को तिरंगा वैज व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, जबकि वीर नारियों को तिरंगा वैज व शाल और कंबल से सम्मानित किया।

प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा को शहीद नंतराम की धर्म पत्नी वीर नारी मीरा देवी व बेटे संजीव कुमार परिवार सहित और स्वतंत्रता सेनानी वीर नारी प्रेमी देवी शास्त्री को तिरंगा वैज स्मृति चिन्ह व कंबल से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सदस्य अध्यक्ष कैप्टन बालक राम शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान प्रकाश चंद चैहान, उपप्रधान प्रकाश चंद शर्मा, मुख्य सलाहकार रोशन लाल ठाकुर, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, सचिव महेंद्र नाथ, वीर नारी मीरा देवी, सलाहकार अशोक कुमार, धीरेंद्र पाल, हंसराज, रतन लाल ठाकुर, सुबेदार रतन लाल सहित परिवहन समिति ऋषी मार्कंडेय के अध्यक्ष वैटरन कैप्टन सुरेंद्र कुमार राणा, सुबेदार मेजर प्यारे लाल, सुबेदार मेजर तारा चंद, पंचायत प्रधान नंदलाल ठाकुर, अशोक सैणी, चमेल सिंह, वीर नारी सुंकी देवी, वीर नारी रतनी राजपूत, वीर नारी रतनी राणे, चंदा कली, नारायणी देवी, नीलम शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, पिंकी, रुक्मणी देवी, द्रौपदी देवी और भारी संख्या में इलाका वासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!