Spread the love

कुल्लू टूडे

शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज समग्र शिक्षा की शिक्षा गैलरी, विद्या समीक्षा केंद्र, कार्यक्रम प्रबंधन स्टूडियो-सम्मेलन क्षेत्र (नवीन सम्मेलन सभागार) एवं केंद्रीय हीटिंग प्रणाली का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये नई पहलें हमारी शिक्षा प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाएंगी तथा विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शोधार्थियों के लिए आधुनिक सुविधाओं और संसाधनों का एक नया मंच प्रदान करेंगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि आधुनिक शिक्षा युवाओं में नई सोच, विस्तृत समझ और नवाचार का मार्ग प्रशस्त करे। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!