Spread the love

कुल्लू टूडे

सोलन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के सभी न्यायालयों में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव आकांक्षा डोगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि सोलन ज़िला के सभी न्यायालयों में आज आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 6597 मामलों का निपटारा विभिन्न पक्षों की आपसी सहमती से किया गया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन के अन्तर्गत उपमण्डल नालागढ़, कसौली, अर्की तथा सोलन मुख्यालय में 13 लोक अदालत बैंचों का गठन किया गया।

उन्होंने कहा कि इस दिसम्बर माह मे प्री लोक अदालत सीटिंगस भी करवाई गई।
इन लोक अदालतों का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोलन शरद कुमार लगवाल की अध्यक्षता में किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव ने कहा कि इस अवसर पर कुल 8620 मामलों को सुनवाई के लिए प्री लोक अदालत सीटिंगस एवं लोक अदालत की विभिन्न बैंचों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इनमें से 6597 मामलों का निपटारा विभिन्न पक्षों की आपसी सहमति से किया गया। इन मामलों में कुल 9,86,92,129 रुपये समझौता राशि रही।

उन्होंने कहा कि इन मामलों में 7533 मोटर वाहन चालानों भी विभिन्न बैंचों के समक्ष प्रस्तुत किए गए। इनमें से कुल 5873 मामलों का निपटारा सुनिश्चित बनाया गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!