Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

डीसी ऑफिस कुल्लू को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी नितिन शर्मा को गिरफ्तार किया है,

इसने अपना धर्म परिवर्तन कर दिया था मुजाहिददिन से यह संपर्क में था और उन्होंने इसका माइंड वाश कर दिया था और साथ में इसने धर्म परिवर्तन कर लिया था जिसमें इसका नया नाम खालिद निकला था और इसको 30 से 40 हजार इसी तरह की जो यह बम उड़ने की जो मेल भेजता था उसके मिलते थे।

आरोपी को मैसूर (कर्नाटक) से दबोचा गया। अदालत ने उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी अन्य राज्यों में भी इसी तरह की धमकियां दे चुका है। इसके अलावा उस पर कई आपराधिक मामलों में संलिप्त होने के आरोप हैं, जिनमें हत्या जैसी गंभीर वारदातें भी शामिल हैं।

एसपी कुल्लू गोकुल चंद्र कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस आरोपी के नेटवर्क और आपराधिक पृष्ठभूमि की गहराई से जांच कर रही है। धमकी के पीछे की मंशा और संभावित सहयोगियों की तलाश भी की जा रही है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!