Spread the love

कुल्लू टूडे

बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर

बिलासपुर की बेटी साक्षी ठाकुर ने श्रीनगर में आयोजित तीसरी जूनियर एशियन पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत कर जिला, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।

जम्मू.कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित जूनियर एशियन पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) की प्रतिभाशाली खिलाड़ी साक्षी ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

एशियन स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पदक जीतकर साक्षी ठाकुर ने न केवल बिलासपुर बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ाया और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का तिरंगा लहराया।

यह सफलता साक्षी ठाकुर की कड़ी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण के साथ.साथ उनके कोच बृज लाल चैहान के मार्गदर्शन का परिणाम है।

बिलासपुर के मुख्य बाजार में सेंसाई बृज लाल चैहान के सानिध्य में चल रही बृज मार्शल अकैडमी में साक्षी ने जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपना बेहतर प्रदर्शन किया तथा जिला के लिए मैडल अर्जित किए। नेशनल लेवल पर पदक जीतने के बाद साक्षी का चयन एशियन गेम्स के लिए हुआ। जहां पर बिलासपुर की इस बेटी ने अपना विजयी अभियान जारी रखा है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!