Spread the love

कुल्लू टूडे

 

मनाली

मनाली उपमंडल के नग्गर खंड की मशाडा व रुमसू पंचायत के शरन और चचोगी गाँव में सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के कल्याण के चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी लोगों की दी।

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के मन्नत कला मंच के कलाकारों ने गीत संगीत और नाटक के जरिये विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी I

सांस्कृतिक दल ने मंचन के दौरान अनुसूचित जाति के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई शिक्षा की योजनाओं, स्वरोजगार योजनाओं, आवास एवं स्वास्थ्य योजनाओं सहित सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण, अंतर्जातीय विवाह आदि कार्यक्रमों की जानकारी सरल एवं मनोरंजक शैली में प्रस्तुत की।

गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को यह संदेश दिया गया कि सरकार की इन योजनाओं का लाभ लेकर वे अपने जीवन स्तर को ऊँचा उठा सकते हैं।

साथ ही नशे के ऊपर भी बहुत सी जानकारी दी गई कि कैसे नशे से हमारा समाज ख़राब हो रहा है और हमें नशे से क्यों दूर रहना चाहिए।

जागरूकता के इस कार्यक्रम में कलाकारों सहित प्रधान देवराज, वार्ड पंच मीना देवी, धर्म कुमार, जमदग्नि ऋषि स्वयं सहायता समूह शरन की प्रधान मीना देवी सहित सभी सदस्य, नगर पंचायत के वार्ड पंच कमलेश ठाकुर, कैलाशनी महिला मंडल मशाड़ा, कैलाशनी विकास कमेटी के जीवन, धर्म चंद,इन्द्र सिंह व कलाकार नवनीत भारद्वाज, मान चंद, ख़ूबराम, गोपाल,अशोक, चम्पा, डिम्पल, आशा, विनय, हिमांशु और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!