Spread the love

कुल्लू टूडे

पतलीकूहल

जिला कुल्लू की मनाली विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले कटराईं में कुल्लू-मनाली हाईवे पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मार देने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम एक अज्ञात वाहन चालक ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। जिससे पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मृतक की पहचान 37 वर्षीय आशीष ठाकुर पुत्र रोशन लाल ठाकुर के तौर पर हुई है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!