कुल्लू टूडे
बिलासपुर, कश्मीर ठाकुर
बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे का अवैध कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसते हुए जिला के बरमाणा पुलिस थाना की टीम ने एक युवक को 2.54 ग्राम चिट्टे के साथ धरा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात बरमाणा थाने की पुलिस टीम ने बखैल में नाकाबंदी की हुई थी।
पुलिस टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग भी की जा रही थी।
इसी दौरान एक स्कूटी सवार एचपी 34 एफ-2737 से बरमाणा से घागस की ओर आ रहा था।
पुलिस टीम ने स्कूटी सवार को रोका और स्कूटी की चेकिंग करने पर डिक्की में रखी फर्स्ट एड किट से एक फॉइल पेपर से 2.54 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज करके उससे पूछताछ कर रही है।
आरोपी की पहचान 31 वर्षीय पारस ठाकुर निवासी वार्ड नंबर-5 सरवरी डाकघर ढालपुर जिला कुल्लू के तौर पर हुई है।
