Spread the love

कुल्लू टूडे

सुंदरनगर

कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) सुंदरनगर की ओर से विकास खंड धनोटु की ग्राम पंचायत छमियार में प्राकृतिक खेती पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 20 किसानों ने भाग लिया।

सुंदरनगर कृषि विकास खंड के खंड तकनीकी प्रबंधक लेखराज ने किसानों को प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले घटकों की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से उत्पादन लागत कम होती है, मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है तथा जहरमुक्त खाद्यान्न प्राप्त होते हैं।

उन्होंने किसानों को स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर की पशु पालन वैज्ञानिक डॉ. ब्रिज बनिता ने किसानों को वैज्ञानिक ढंग से पशुपालन करने के तरीके बताए।

उन्होंने दुधारू पशुओं के लिए संतुलित आहार तैयार करने की विधि पर प्रकाश डाला तथा प्रयोगात्मक रूप से पशु आहार बनाने की प्रक्रिया किसानों को समझाई।

किसानों ने प्रशिक्षण शिविर को अत्यंत उपयोगी बताते हुए प्राकृतिक खेती और वैज्ञानिक पशुपालन पद्धतियों को अपनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!