कुल्लू टूडे
कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के तहत आने वाले देहरा में एक व्यक्ति ने 9 वर्षीय बच्चे की इस लिए गला दबाकर हत्या कर दी क्योंकि उसकी बच्चे के परिजनों से खुन्नस थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 6 दिन पूर्व निर्माणाधीन सीयू कैंपस से गायब मजदूर के 9 वर्षीय बच्चे का शव जंगल से बरामद हुआ है।
इस घटना में संलिप्त व्यक्ति 31 वर्षीय लक्ष्मी ने अपना अपराध कबूल करते हुए बताया कि आपसी विवाद के चलते उसने गुस्से में बच्चे का गला दबाकर हत्या की। उसके बाद शव को एचआरटीसी वर्कशॉप के साथ जंगल में फेंक दिया।
पुलिस जिला देहरा के एसपी मयंक चौधरी ने बताया कि घटना 4 सितम्बर की है, जिसके मुताबिक बिहार से मजदूरी करने आए व्यक्ति ने अपने बच्चे के गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई थी।
पुलिस ने एसडीआरएफ, डॉग स्क्वायड, ड्रोन कैमरे, सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले को सुलझाने का प्रयास किया।
जांच के दौरान डीएसपी डाडासीबा राजकुमार के नेतृत्व में आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई। जिस पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर शव बरामद कर देहरा अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम करवाया गया। परिजनों ने मृतक बच्चे के शव की पहचान की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
