कुल्लू टूडे
शिमला
शिक्षा खंड मशोबरा की खूबसूरत वादियों में बसे राजकीय उच्च पाठशाला धाली में बुधवार को एसएमसी द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन एसएमसी प्रधान सदानंद शर्मा की अध्यक्षता में किया गया।
इस कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ, एसएमसी पदाधिकारी, सदस्य और ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के मुख्याध्यापक राकेश वर्मा व एसएससी स्टाफ द्वारा मां सरस्वती जी के चित्र के आगे द्वीप प्रज्जवलन करके हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने कई सांस्कृतिक एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर खूब समां बांधा।
शिक्षकों द्वारा तैयार की गए कार्यक्रमों में नौनिहालों की अदाकारी देखते ही बन रही थी। बच्चों ने समूह गान, देश भक्ति गान, पहाड़ी नृत्य, काव्य पाठ और विषय विशेष पर अपने विचार रखे।
एसएमसी के पदाधिकारियों द्वारा सभी शिक्षकों और गैर शिक्षकांे का सम्मान कर उनके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने सभी शिक्षकों को शाल व टोपी पहनाकर उनका सम्मान किया।
मुख्याध्यापक राकेश वर्मा ने कहा कि समाज में उत्थान के लिए परस्पर सहयोग आवश्यक है। धाली स्कूल की एसएमसी इस मामले में अपना सर्वस्व योगदान देती है।
वहीं एसएमसी प्रधान सदानंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में आए जल प्रलय के कारण स्कूलों मंे अवकाश रहा, इसलिए शिक्षक दिवस नहीं मना सके, लेकिन सामूहिक निर्णय के बाद अब बुधवार को इसका आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि गुरूजनों का सम्मान ही सबसे बड़ा सम्मान है, गुरूजनों के कारण इस क्षेत्र की उन्नति का आधार मजबूत होगा।
शिक्षिका पूनम ने कहा कि गाड़ी के चलने में अन्य कलपुर्जों के अलावा चारों पहियों का संतुलन और आपसी समन्वय जरूरी है, यदि कोई भी पहिया दुरूस्त नहीं होगा तो गाड़ी का आगे बढ़ पाना मुश्किल होता है।
वहीं शिक्षक शास्त्री सदानंद शर्मा ने चरित्र, सुभाष ने नारी सम्मान, आशीष ने गुरू व माता पिता सम्मान, अंजू बेदी, हेमावती, शिवानी तथा अनिल और मुकेश ने एसएमसी का आभार व्यक्त किया, जबकि जेबीटी शिक्षिका प्रेमलता इस सम्मान से अभिभूत होकर भावुक हुईं।
गौर हो कि इस स्कूल में धाली बागड़ा, ठुंड, चलोग, शिल्ली, ट्राई, पजाल, डमैहर, सेर गाता, खिलसेर आंजी आदि दूरदराज गांवों के बच्चंे यहां शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं।
बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन से इस बार दसवीं कक्षा का वार्षिक परिणाम शत प्रतिशत रहा है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में दीपक ठाकुर, सुरेश शर्मा, बालकृष्ण शर्मा, राजेश शर्मा, दीपक शर्मा, मीरा कुमारी, प्रेम कुमारी, पुष्पा, नरेंद्र सिंह, अशोक शर्मा आदि ने अहम भूमिका निभाई।
