Spread the love

कुल्लू टूडे

केलांग

जिला युवा एवं खेल सेवाएं, हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसियेशन और जिला लाहुल स्पिति प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान से आयोजित हो रही अखिल भारतीय आपेन इंटरनेशनल स्की एंड स्नो बोर्डिंग कम्पीटिशन 2 अप्रैल 2022 से 4 अप्रैल 2022 तक चलेगी।

जिला प्रशासन ने इस आयोजन के प्रचार प्रसार एवं पर्यटकों, खिलाड़ियों को आकर्षित करने के लिए इस कम्पीटिशन में मस्कट लांच कर दिया है। मस्कट याक की वेशभूषा में होगा। प्रशासन ने इस मस्कट का नाम यांगजोम रखा है। लाहुल स्पिति में की शान याक माना जाता है। इसी कड़ी में प्रशासन ने याक पर आधारित मस्कट लांच किया है।

एसडीएम प्रिया नागटा ने कहा कि कम्पीटिशन में आकर्षण का केंद्र यांगजोम रहने वाला है। इस मस्कट के माध्यम से विंटर गेम्स के प्रति युवाओं को आकर्षित करना है। वहीं ग्लोबल वार्मिग के कारण किस तरह पर्यावरण पर प्रभाव पड़ रहा है। इसका संदेश दिया जाएगा।

याक लाहुल स्पिति के कृषि में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 2 से 4 अप्रैल तक चलने वाले कम्पीटिशन में यांगजोम मौजूद रहेगा। इसकी वेशभूषा हमने प्रज्ञा फाउंडेशन से ली है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!