कुल्लू टूडे
कुल्लू
मणिकर्ण घाटी से चुने गए
बीडीसी सदस्य प्रवीण ठाकुर ने जिला परिषद सदस्य रेखा गुलेरिया पर निशाना साधते हुए कहा कि हुए कहा कि
भाजपा समर्थित लोगों को सदर विधायक सुंदर ठाकुर द्वारा किये जा रहे विकास कार्य नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधायक सुंदर ठाकुर की लगातार मणिकर्ण घाटी के विकास कार्यों को तरजीह दे रहे हैं।
प्रवीण ठाकुर ने कहा कि जिला परिषद सदस्य रेखा गुलेरिया को अपने भाजपा सरकार के विकास कार्यो को गिनाना चाहिए। अब जब यह चुनावी वर्ष है तो जगह-जगह जाकर भाजपा के नेता भी कोरी घोषणाएं करने में जुटे हुए हैं। जबकि इससे पहले उन्हें मणिकर्ण घाटी की याद नही आई।
उन्होंने कहा कि उनके विकास कार्यों से को देखकर अन्य महिला मंडल व युवक मंडल पर उन्हें लगातार सम्मानित कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा के नेताओं को विधायक के विकास कार्य नहीं पच रहा है। ऐसे में वे लोग अब विधायक के बारे में गलत भ्रांतियां फैला रहे हैं।
बीडीसी प्रवीण ठाकुर ने कहा कि विधायक सुंदर ठाकुर बीते दिनों मणिकर्ण घाटी के ग्रामीण इलाकों के दौरे पर थे और युवक मंडल व महिला मंडलों के द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया जा रहा था।
ऐसे में जिला परिषद सदस्य रेखा गुलेरिया ने बयान दिया कि उनके वार्ड में बराधा से शंघचन सड़क के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राशि दी है और उसमें विधायक का कोई लेना देना नहीं है। जबकि यह सरासर गलत है और विधायक सुंदर ठाकुर की प्राथमिकता पर ही नाबार्ड के माध्यम से इसके लिए बजट का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने कहा कि मणिकर्ण घाटी के हर युवक मंडल व महिला मंडल को विधायक सुंदर ठाकुर के द्वारा सम्मान दिया गया है और यहां पर कई ऐसी बड़ी योजनाएं हैं।
उन्होंने कहा कि विधायक सुंदर ठाकुर के द्वारा पूरा किया जा रहा है। ऐसे में विकास कार्यों को देख कर भाजपा के नेता बौखला गए हैं और वे अब विधायक के प्रति जनता के बीच गलत भ्रांतिया फैला रहे हैं।
