Spread the love

कुल्लू टूडे

भुंतर

जिला मुख्यालय कुल्लू के साथ लगते भुंतर के पास रुआड़ू गांव में पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण पहाड़ी के ढह जाने से एक मकान पूरी तरह ढहने की कगार पर पहुंच गया है। वहीं मकान में रह रहे सभी सदस्यों ने गांव में दूसरे लोगों के घर में शरण ली है।

जानकारी देते हुए नरैश पंचायत के वार्ड नम्बर 6 के निवासी राज भाटिया ने बताया कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण उनके मकान के आगे की पहाड़ी ढह जाने के कारण उनके मकान को पूरी तरह से खतरा हो गया है।

मकान में दरारें पड़ गई है तथा वह रहने के लायक नहीं है। क्योंकि बारिश के चलते मकान कभी भी ढह सकता है।

राज भाटिया के मुताबिक उन्होंने गांव में ही किसी के मकान में शरण ली है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि उनके घर को बचाने के लिए घर के आगे बड़ा डंगा लगाया जाए। ताकि उनकी जीवन भर की पूंजी बर्बाद होने से बच सके और वह परिवार सहित अपने मकान में रह सके।

इस पहाड़ी के ढह जाने से गांव का रास्ता भी बंद हो गया है। लेकिन अभी तक रास्ता खोलने और मलबे को हटाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर किसी भी प्रकार का कोई प्रयास नहीं हुआ है।

गांव वालों ने भी जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि वह राज भाटिया के मकान को बचाने के लिए शीघ्र डंगा लगवाने के निर्देश जारी करें। ताकि उनके मकान के साथ-साथ अन्य मकानों को भी नुकसान होने से बचाया जा सके।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!