Spread the love
कुल्लू टूडे
कुल्लू
शुक्रवार देर रात बंजार उपमंडल के पटवार वृत जीभी के मरुतन हिडिब, शजवाडऔर घयागी में भारी वर्षा से प्रभावित क्षेत्र का एसडीएम ने दौरा किया और राहत तथा  पुनर्वास सुनिश्चित करने के साथ नुकसान का जायेजा लिया।
उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश ने बताया कि देर रात बंजार उपमंडल में जीभी के मरुतन हिडिब, शजवाडऔर घयागी में बादल फटने और भारी वर्षा से जलस्तर बढ़ने की सूचना प्राप्त हुई थी। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना प्राप्त होने बाद आपदा प्रभावित इन क्षेत्रों के लिये टीम रावाना कर दी गयी थी।
उन्होंने बताया कि इस घटना में लोगों की संम्पति को नुकसान पहुंचा है। इसमें हरि राम पुत्र थम्पा का  मकान  पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। एक फिश फार्म  दुकान, दो मकान आंशिक रूप में क्षतिग्रस्त हुए हैं। दो मंदिर और मंदिर का मैदान क्षतिग्रस्त छह घराट, एक वन विभाग की पुलिया, चार पशुशाला तथा एक कार के  क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।
उपायुक्त ने बताया कि घटना की सूचना के उपरांत एसडीएम बंजार को राहत सामग्री के साथ घटनास्थल पर भेजा गया।
एसडीएम बंजार  पंकज शर्मा, तहसीलदार नीराज शर्मा राहत दल के साथ करीब 12 किलोमीटर का पैदल सफर कर गांव मरुतन (हिडिब) में प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुँचाई। मौके पर प्रभावित परिवार को फौरी राहत राशि भी प्रदान की गई।
उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन आपदा प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि फील्ड स्तर के अधिकारी-कर्मचारी रात-दिन प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सेवाओं की बहाली में जुटे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि  कुल्लू जिले में भी विभिन्न स्थानों पर इस आपदा का व्यापक असर हुआ है, ऐसे में जिला प्रशासन की संपूर्ण मशीनरी राहत एवं बचाव कार्यों तथा सड़क, बिजली और पेयजल आपूर्ति की बहाली के लिए निरंतर कार्यरत है।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!