Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

एसडीएम, बंजार, कुल्लू एवं मनाली से प्राप्त रिपोर्टों एवं अनुशंसाओं के अनुसार, हाल के दिनों में हुई भारी वर्षा के कारण कुल्लू जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़कें अवरुद्ध होने और कुछ पैदल पुलों के बह जाने की घटना हुई है।

ऐसी स्थितियों में शैक्षणिक संस्थानों में आने-जाने वाले छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, उपायुक्त-एवं-अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), तोरुल एस. रवीश ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उपमंडल कुल्लू, बंजार और मनाली के स्कूल, डाइट, आंगनवाड़ी केंद्र, कॉलेज, आईटीआईएस, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग और फार्मेसी कॉलेज (सरकारी और निजी) सहित सभी शैक्षणिक संस्थान 30 अगस्त 2025 को बंद रखने आदेश जारी किये हैं।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!