Spread the love

कुल्लू टूडे

मनाली

मनाली विधानसभा से विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने राइट बैंक क्षेत्र के 14 मील, 15 मील, बरान, 17 मील एवं 18 मील का दौरा कर मील, पतलीकूहल, आलू ग्राउंड में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। विधायक ने बाढ़ पीड़ित परिवारों के साथ मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि इस दुःखद और कठिन समय में सरकार आपके साथ हैं, एकजुटता और सहयोग के साथ हम इस संकट को मिलकर पार करेंगे। उन्होंने अपनी स्थानीय पंचायत कटराईं में बाढ़ से हुए नुकसान का भी जायजा लिया।

उन्होंने कहा कि पंचायत में बाढ़ से तीन- चार घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्होंने पीड़ित परिवारों के साथ मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है, आप संयम बनाये रखें शीघ्र ही हालात सामान्य हो जायेंगे।

उन्होंने बताया कि सरकार प्रमुखता से आवश्यक सेवाओं की बहाली करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। गांवों के रज्जू मार्गों को खोलने का तेजी से चल रहा है। इस दौरान एसडीएम मनाली एवं बीडीओ नगर ब्लॉक भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!