Spread the love

कुल्लू टूडे

मनाली

आपदा के समय में रास्ते न होने पर विद्यार्थियों की अनुपस्थिति में एकजुटता का संदेश देते हुए राजकीय महाविद्यालय हरिपुर, मनाली में शिक्षकों ने राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया।

शारीरिक शिक्षा विभाग प्रमुख प्रो ज्योति बाला ने बताया कि खराब मौसम और विकट परिस्थितियों के कारण शैक्षणिक संस्थान विद्यार्थियों के लिए 30 अगस्त तक बंद चले है।

ऐसे में महाविद्यालय में हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को और उनके प्रयासों को याद करते हुए सभी शिक्षकों ने राष्ट्रीय खेल दिवस को खूब उत्साह और उल्लास के साथ मनाया।

प्रो सन्नी पुरुष वर्ग में शतरंज और कैरम बोर्ड, टेबल टेनिस के संयोजक रहे । ये मैच लीग मैच है जो 29-31 अगस्त तक चलेंगे।

महिला वर्ग में कब्बड़ी, टेबल टेनिस, रस्सी कूद, पिट्ठू, खो-खो, शतरंज का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय प्राचार्या डॉ शेफाली ने सभी को “राष्ट्रीय खेल दिवस” की बधाई देते हुए कहा की हमे “आपदा में अवसर “ की तलाश करनी चाहिए।

मौसम और रास्ते ख़राब होने से विद्यार्थियों की अनुपस्थिति में शिक्षकों ने खेल दिवस को उत्साह पूर्वक मनाया।

डॉ शेफाली ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 की थीम एक घंटा, खेल के मैदान में है।

हरिपुर महाविद्यालय के सभी शिक्षकों ने राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 का विषय शांतिपूर्ण और समावेशी समाज को बढ़ावा देने के लिए खेल जो विषय इस बात पर प्रकाश डालता है कि कैसे खेल बाधाओं को तोड़ सकते हैं, इस विषय को आज सार्थक किया।

डॉ शेफाली ने कहा कि महाविद्यालय शुरू होने पर विद्यार्थियों के लिए लिए खेल दिवस को दोबारा मनाया जाएगा। सफल कार्यक्रम के लिए उन्होंने प्रो ज्योति बाला और सम्पूर्ण स्टाफ को बधाई दी।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!