Spread the love

कुल्लू टूडे

कुल्लू

ज़िला में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण संबंधित प्राप्त सुझावों और आपत्तियों तथा विद्यमान मतदान केंद्रों में आवश्यक संशोधनों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी (उपायुक्त) तोरुल एस. रवीश की अध्यक्षता में शनिवार को एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित उच्च शिक्षा तथा प्रारम्भिक शिक्षा और निर्वाचन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

उपायुक्त ने बताया कि जिला के मनाली विधान सभा क्षेत्र से 7 नये मतदान केंद्र निर्माण, एक मतदान केंद्र के भवन को बदलने तथा एक मतदान केंद्र को शिफ्ट करने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।

उन्होंने बताया कि कुल्लू विधान सभा क्षेत्र में 1 नये मतदान केंद्र निर्माण का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।

इसी तरह बंजार विधान सभा क्षेत्र से एक नये मतदान केंद्र निर्माण तथा एक मतदान केंद्र के भवन को बदलने का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। आनी विधान सभा क्षेत्र से भी एक नये मतदान केंद्र निर्माण का प्रस्ताव प्राप्त हुआ है।

बैठक में ज़िला से प्राप्त सभी प्रस्तावों मतदान केंद्र निर्माण, मतदान केंद्र के भवन और मतदान केंद्र को शिफ्ट करने पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!